
तपस्या त्याग का अनोखा नजारा, नाव से अशोकनगर पहुंचे मुनि सुधा सागर महाराज
अशोकनगर: मुनिश्री सुधा सागर महाराज ने पहली बार नाव में सवार होकर सिंध नदी पार की. वे अशोकनगर जिले की सीमा में प्रवेश कर गए. यह दूसरा मौका है जब किसी बड़े जैन संत ने नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लिया. इससे पहले 2018 में आचार्य विद्यासागर महाराज ने 40 संतों के साथ बेतवा नदी पार की थी. वे मदऊखेडी के रास्ते मुंगावली पहुंचे थे.
नौका विहार कर जिले की सीमा में किया प्रवेश
जैन समाज के लोगों ने मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज से अशोकनगर में चातुर्मास करने का आग्रह किया था, जिससे उन्होंने स्वीकार कर लिया. इस के तहत सोमवार को जैन मुनि संघ बरखेड़ा गांव पहुंचे. यहां से अशोकनगर पहुंचे के लिए सिंध नदी पार करनी थी, लेकिन बारिश के चलते सिंध नदी उफान पर चल रही है. नदी पार करने के लिए जैन समाज और एनडीआरएफ की टीम ने नौका की व्यवस्था कर मुनि श्री को नाव में बैठाकर नदी पार कराई.
